15 October 2021 03:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महाजन में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। महाजन थानाधिकारी रमेश कुमार न्योल ने बताया कि की करीब 1 बजे महाजन हाइवे स्थित चिकित्सालय के पास यह हादसा हुआ। लूणकरणसर से आ रहे कंटेनर, लूणकरणसर की तरफ जा रही पिकअप व चिकित्सालय से निकली मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिकअप सवार रामबाग महाजन निवासी महावीर सिंह की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर घायल हुए, जिनका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रमेश कुमार न्योल के अनुसार पिकअप में चार व्यक्ति सवार थे। मोटरसाइकिल पर दो पुरुष, एक चार साल की बच्ची व एक 6 साल का बच्चा सवार था। मोटरसाइकिल व पिकअप चालक गंभीर है। गनीमत रही कि दोनों बच्चों के मामूली चोटें ही आईं।
कंटेनर चालक दुर्घटना होते ही फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
17 September 2020 02:15 PM