05 December 2020 12:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गजनेर की सहकारी समिति के व्यवस्थापक का शव नौ दिन बाद राजियासर थाना क्षेत्र की बिरधवाल हेड नहर में मिला है। नौ दिन पूर्व व्यवस्थापक मोहनलाल वर्मा बैंक से निकला था, जिसने शाम साढ़े छः बजे अंतिम कॉल अपनी पत्नी को किया। घर ना लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई। अगली सुबह मोहनलाल का मोबाइल व जैकेट आदि बिरधवाल हेड के पास मिले। हालांकि पुलिस को बताया गया था कि मोहनलाल बैंक से तीन लाख रूपए लेकर निकल गया है।
लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पैसे ले जाने की बात झूठी निकली। गजनेर थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि राजियासर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा रही है। शव वहां मिलने से मामला राजियासर पुलिस के अंतर्गत हो गया है। पुलिस के अनुसार मोहनलाल ने आत्महत्या की है। जांच में पारिवारिक कलह के अलावा कोई कारण सामने नहीं आ रहा है। वहीं अंतिम बात भी उसने अपनी पत्नी से ही की थी। हालांकि परिजन कलह की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
21 January 2024 07:01 PM