09 February 2023 11:40 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जैसलमेर से मिस मूमल बनकर लौटी बीकानेर की बेटी गरिमा विजय का बीकाणा पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत अभिनन्दन कर रहा है। स्वागत अभिनन्दन की इसी कड़ी में वरदान हॉस्पिटल व बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने भी गरिमा का अभिनंदन किया। अभिनंदन बीजेपी जिला प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान गरिमा को साफा पहनाकर सम्मान पत्र भेंट किया गया। सम्मान पत्र का वाचन इमरान उस्तां ने किया। वहीं असवाल सहित राजेंद्र गुप्ता, इमरान, अमित मित्तल, शशि गुप्ता, माया सोनी, रीना पंवार, राजेश असवाल, प्रियंका, हिमांशु, यश, अरविंद सिंह राठौड़, संदीप व खुश्बू सुथार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर गरिमा का अभिनंदन किया। इस दौरान असवाल ने कहा कि गरिमा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की है। सांस्कृतिक मूल्यों की गरिमा कायम रखते हुए जब कोई बेटी आगे बढ़ती है तो बड़ा गर्व होता है। मिस मूमल गरिमा ने मिस मूमल बनने की यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि वह संस्कृति व सांस्कृतिक मूल्यों के पोषण के लिए कार्य कर रही है। भविष्य में इसी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत के पीछे उनकी छोटी बहन पारुल विजय का विशेष सहयोग रहा।


RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
31 October 2022 12:20 PM