31 March 2022 01:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली पुलिस व खासतौर पर एक कांस्टेबल ने आज शहर का दिल जीत लिया। आग की तपन व मौत के खतरे को भूलकर इस जवान ने मौत के सामान को हाथों में उठा लिया।
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के भार्गव मोहल्ले के एक मकान में आज आग लग गई थी। एक भरा हुआ सिलेंडर फट गया। सूचना के साथ ही कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह, कांस्टेबल शिवराज विश्नोई व कांस्टेबल शब्दल अली सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग फैल रही थी। पुलिस थाने में पड़े दो फायर फाइटर लाई। अंदर भयंकर धुंआ था। आग थी। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने टॉर्च थामकर रोशनी दिखाई। शिवराज व शब्दल फायर फाइटर लेकर नवनीत सिंह के साथ खतरे के मुंह में घुस गए। अंदर देखा तो एक और भरा हुआ सिलेंडर पड़ा था। सिलेंडर ने आग पकड़ ली थी, किसी भी वक्त धमाका हो सकता था। शब्दल ने बिना डरे आग लगा सिलेंडर उठाया और बाहर ले गया। बाहर पानी छिड़काव कर सिलेंडर की आग बुझाई गई। इस बहादुरी में शब्दल का हाथ भी जल गया।
नवनीत सिंह, शिवराज व शब्दल की बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए ही है। पुलिस के अनुसार आग लगने से गृह मालिक को भी काफी नुकसान हुआ है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
28 October 2021 10:57 PM