25 October 2021 12:06 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरकारी नौकरी पाकर परिवार को ऊंचाईयां प्रदान करने का सपना संजोए तीन युवकों की मंजिल से कुछ पहले ही मौत हो गई। घटना रविवार रात की है। बीकानेर में आयोजित पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में कुचेरा थाना क्षेत्र, नागौर के 6 युवक परीक्षा देने आए थे। रात को जब वे घर लौट रहे थे तभी नोखा के बाईपास पर उनकी जीप सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भयावह था कि तीन युवकों की दौराने इलाज मौत हो गई। वहीं तीन घायलों का इलाज पीबीएम में चल रहा है।
नोखा थाने के डीओ खेताराम ने बताया कि रूण कुचेरा निवासी राकेश पुत्र ओमप्रकाश जाट डूकिया, रूण कुचेरा निवासी कैलाश पुत्र सुखदेव डूकिया व दियावड़ी हाल रूण कुचेरा निवासी नितेश पुत्र पद्माराम जाट की मौत हो गई। वहीं इंदूवली कुचेरा निवासी रिछपाल पुत्र हनुमानाराम भाकर, खजवाना निवासी राजूराम पुत्र कालूराम जाट व रूण निवासी राकेश पुत्र बलदेव राम जाट घायल हैं। तीनों में एक गंभीर है। तीनों का पीबीएम में इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि अधिकतर युवक एक ही परिवार के हैं। बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता भी घायलों की सुध लेने देर रात पीबीएम पहुंचे। मेहता ने घायलों से बात कर हाल जाने। चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही व डॉ सुरेंद्र वर्मा भी साथ रहे।

RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
25 August 2020 03:20 PM