07 May 2025 08:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।भाजपा बीकानेर के गंगाशहर मंडल ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। मूलचंद दैया, अंकुश चोपड़ा, राहुल डिडवानिया, हिमांशु टाक, राजश्री कच्छावा व स्वाति छाजेड़ को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गोविंद कृष्ण सारस्वत व जसकरण मारू को महामंत्री बनाया है। इसके अतिरिक्त छेलाराम मेघवाल, विनोद भाटी, मीना मेघवाल, शिव प्रजापत, भानु आनंद, यशराज व जगदीश सोनी को मंत्री तथा संजय सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
RELATED ARTICLES
25 June 2025 05:45 PM
