31 August 2020 06:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। वे 84 वर्ष के थे तथा पिछले कई दिनों अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। वहीं उनकी सर्जरी भी हुई थी। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी। अभिजीत ने आर आर अस्पताल के चिकित्सकों व उनके लिए दुआ करने वालों का धन्यवाद किया।

वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें पांच दशक का शानदार व्यक्तित्व बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके चरण स्पर्श व मुलाकात का फोटो साझा करते हुए उन्हें अद्भुत बताया। बता दें कि प्रणब मुखर्जी 11 दिसंबर 1935 को जन्में थे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
26 December 2021 02:25 PM