26 July 2020 01:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भाभी जी पापड़ के प्रचार से ट्रोल हुए अर्जुन अब देशभर के पत्रकारों, विचारकों व केंद्रीय नेताओं के निशाने पर है। तो इसी बीच वाया अर्जुन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी पर भी निशाना साधा है। दरअसल, पत्रकार व लेखिका स्वाति चतुर्वेदी ने आरएएस से आईएएस रहे अर्जुन राम मेघवाल द्वारा ब्रांडिंग का टाइम्स नाउ की ख़बर का स्क्रीनशॉट लगाया था, जिसमें स्वाति ने लिखा कि मोदी केबिनेट संभवतया भारतीय इतिहास की सबसे निरक्षर केबिनेट है। इसी के जवाब में दिग्विजय सिंह ने आज लिखा है कि स्वाति सिर्फ केबिनेट ही क्यों ?, यहां तक कि पीएम की शैक्षणिक योग्यता भी रहस्य है। ऐसे में भाभीजी के प्रचार ने अर्जुन का दुष्प्रचार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि अर्जुन के इस प्रचार को पब्लिसिटी स्टंट भी माना जा रहा है। तो उनके समर्थक इसे सरल स्वभाव से निकले शब्द बता रहे हैं। इस भ्रामक प्रचार के पीछे वजह चाहे कुछ भी रही हो, मगर देशभर में अर्जुन चर्चा में हैं। बता दें कि राजनीति में सकारात्मक या नकारात्मक किसी भी ढंग से प्रसिद्ध होना फायदेमंद भी माना जाता है। पिछले विधानसभा सभा चुनाव में मंत्री डॉ बीडी कल्ला का भारत माता की जय वाला विवादास्पद वीडियो इसका प्रत्यक्ष उदाहरण माना जाता है। ऐसे में भाभीजी से बड़ा सवाल अर्जुन के राजनैतिक करियर का है। सवाल यह है कि इस विवादित वीडियो से अर्जुन को फायदा मिलेगा या उनका ग्राफ गिरेगा। हालांकि यह वक्त के गर्भ में है, मगर उन्हें निरक्षर कह दिया गया है।
.jpeg)
RELATED ARTICLES
11 September 2026 10:52 PM
06 July 2026 08:58 PM