06 March 2025 10:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। होली के मद्देनजर की जा रही कार्रवाई के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आज जुगल जी स्वीट्स की फेक्ट्री में छापेमारी की। रानी बाजार गुरूद्वारे के पास स्थित यह फेक्ट्री बिना खाद्य लाइसेंस के ही चलाई जा रही थी। सीएमएचओ डॉ पुखराज साध के अनुसार फेक्ट्री में कबाड़ और गंदगी के ढ़ेर लगे थे। मक्खियां भिनभिना रही थी। लटकते हुए बिजली के खुले तारों के नीचे मिठाई व बेकरी उत्पाद बनाए जा रहे थे। सिविल वर्क भी आधा अधूरा था। फर्श टूटा फूटा पड़ा था। ड्रेनेज सिस्टम भी आवश्यकतानुसार नहीं था। दीवारों पर गंदगी व मकड़ी के जाले थे। खाद्य उत्पादों में नियम के विपरीत रंग का उपयोग हो रहा था। फेक्ट्री में पानी जांच व पेस्ट कंट्रोल का कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा के मानकों का भारी उल्लंघन हो रहा था।
सीएमएचओ ने बताया कि फेक्ट्री से सारा सामान बाहर निकलवाते हुए फेक्ट्री बंद करवा दी गई। हालांकि फेक्ट्री सीज नहीं की गई। इसके अतिरिक्त फेक्ट्री में मिला लगभग 250 किलो अवधिपार मैदा, 30-30 किलो खराब चाशनी व मिठाई भी मौके पर ही नष्ट करवाई गई। रसगुल्ला, गुलाब जामुन, कलाकंद, माला सहित 5 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
14 March 2020 08:55 PM
