14 April 2020 02:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉक-डाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। 20 अप्रेल तक लॉक डाउन में सख्ती बरतने का निर्देश भी प्रधानमंत्री ने दिया है। लेकिन लॉक डाउन के पीछे के उद्देश्य की धज्जियां खुद प्रशासन ही उड़ा रहा है। भोजन पैकेट की सेवा पहुंचाने के लिए कार्यकर्त्ता बीकानेर के चप्पे चप्पे तक पहुंच रहे हैं। इस तरह ये कार्यकर्ता पूरे बीकानेर के संपर्क में आ रहे हैं। कहीं इनमें से कोई कोरोना की चपेट में आया तो बीकानेर के चप्पे चप्पे से संदिग्ध निकलेंगे। इस सबसे बड़े खतरे को नज़र अंदाज़ किये जा रहे प्रशासन को कोई फैसला लेना होगा। लॉक डाउन तीन मई से भी और आगे नहीं बढ़ाना पड़े, इसके लिए जरूरी है कि भोजन पैकेट जैसी सेवाओं को बंद किया जाए। ज्ञात रहे कि भोजन पैकेट की व्यवस्था में लॉक डाउन के उल्लघंन के साथ साथ श्रम, पैकेजिंग के खर्चे, पेट्रोल आदि भी अधिक लगते हैं। ऐसे में जिन जरूरतमंदों के पास घर व चूल्हे आदि की व्यवस्थाएं हैं वहां प्रशासन खुद के स्तर पर एकमुश्त राशन आदि सामग्री पहुंचाकर लॉक डाउन की पालना बेहतर तरीके से करवा सकता है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
24 January 2025 01:16 PM