25 April 2020 09:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पचास कुत्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला महाजन थाना क्षेत्र के गांव चकजोड़ बड़ी आबादी का है। यहां के निवासी हंसराज स्वामी ने करीब पचास कुत्तों को लाठियों से पीट पीटकर मार देने का आरोप लगाया है। स्वामी ने मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। स्वामी के परिवाद पर पुलिस ने वकील जाट, कृष्ण लाल जाट, कानाराम जाट, विक्रम नाई, शिव प्रकाश नाई, राजाराम नाई व मालाराम ब्राह्मण के खिलाफ धारा 11(1)पशु निर्दयता अधिनियम 1960 व धारा 428 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। स्वामी के वकील गोपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि उक्त आरोपियों द्वारा 21 व 23 अप्रेल को यह वारदात की गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 15-20 एक माह के पिल्लों सहित कुछ वृद्ध कुत्तों को भी मारा। बताया जा रहा है कि जंगली कुत्ते गांव के गौवंश को परेशान करते हैं। इसी गुस्से में गांव के कुत्तों को शिकार बना लिया गया। जबकि इनमें करीब बीस तो एक माह के पिल्ले ही हैं।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
16 August 2021 09:48 PM