20 December 2020 01:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सर्दी आते ही सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है। आज सुबह जयपुर रोड़ पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। नापासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि हादसा नौरंगदेसर से एक किलोमीटर गुसाईंसर की तरफ जाने वाली सड़क पर वैगन-आर कार व कैंटर(छोटा ट्रक) में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान मनीष कौशिक, देवेंद्र सिंह व अखलाक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों सोलर से संबंधित काम करते थे, उसी के लिए बीकानेर आए थे। वहीं कैंटर चुरू का था, चालक मौके से फरार हो गए। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
RELATED ARTICLES
01 October 2022 05:00 PM