15 August 2022 08:14 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव की खुश्बू आज बीकानेर के ज़र्रे ज़र्रे में महसूस हुई। जश्न ए आजादी की इसी कड़ी में चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। कंपनी के चोरड़िया चौक स्थित हैड ऑफिस की छत्त पर आयोजित ध्वजारोहण के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। कंपनी के सुमति सुराणा ने बताया कि ध्वजारोहण डॉ जतनलाल बाफना, पार्षद मंजू देवी सोनी व जुगराज बणोट ने किया। वहीं ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान किया गया।


ध्वजारोहण के कार्यक्रम में एडवोकेट आरके भंसाली, दिलीप कातेला, बजरंग बोथरा, गोपाल मारू, सुशील सेठिया, सुनील सुराणा, सुरेश बोथरा, सीए राहुल सेठिया, सिद्धार्थ पेड़ीवाल, वरुण जाजड़ा, बलराम, सौरभ, अशोक गहलोत, अशोक सिपाणी, राकेश चोरड़िया, प्रकाश चंद बैद, सुनील सेठिया व पानमल सेठिया सहित करीब पचास से अधिक व्यापारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM