10 May 2025 09:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सीजफायर की सहमति के कुछ घंटों बाद श्रीनगर व उधमपुर में हलचल होने की ख़बर है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर में तेज धमाका सुना गया। वहीं उधमपुर में धमाका सुना गया, साथ ही लाल धारियां भी देखी गई। जम्मू कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।
वहीं दूसरी ओर बीकानेर में एहतियात के तौर लागू आदेश पूर्ववर्ती जारी रहेंगे। पूर्ण ब्लैकआउट भी किया जा सकता है। हालांकि सड़कों की लाइट्स अभी भी बंद है। बाजार भी बंद है। इसी तरह बाड़मेर व गंगानगर में पूर्ण ब्लैकआउट किया गया है। जोधपुर में एक अधिकारी के मौखिक आदेश के बाद पाबंदियां वापिस लेने की अधिकृत ख़बर जारी कर दी गई थी। जिसे अब सुधार कर पुनः पाबंदियां कायम की गई हैं। जैसलमेर, श्रीगंगानगर सहित सभी संवेदनशील इलाकों में सीजफायर से पहले जारी आदेश जारी रहेंगे।
बता दें कि सीजफायर के बाद 12 मई की 12 बजे दोनों देशों के महानिदेशकों में वार्ता होनी है, तब तक सुरक्षा आदेश पूर्ववत रहेंगे। हालांकि अब सीजफायर के उल्लंघन की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में अभी स्थितियां साफ नहीं है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
18 March 2021 01:09 PM