28 December 2020 01:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में नये साल से ठीक पहले तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राजस्व मंडल, अजमेर ने एक साथ 69 तबादले किए हैं। जिनमें 36 तहसीलदार व 33 नायब तहसीलदार शामिल हैं।
तबादला सूची में बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, जोधपुर, भीलवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में फेरबदल किया गया है। बीकानेर के सहायक भू प्रबंधन अधिकारी अजीत कुमार गोदारा को करणपुर, श्रीगंगानगर तहसीलदार लगाया गया है। लूणकरणसर नायब तहसीलदार शिव प्रसाद को मोहनगढ़, जैसलमेर भेजा गया है। वहीं फलौदी तहसीलदार महावीर प्रसाद को अब श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार लगाया गया है। वहीं बीकानेर मूल की प्रतिज्ञा सोनी को लोहावट जोधपुर से बाप तहसीलदार लगाया है। देखें पूरी सूची





RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
21 August 2020 10:33 PM