18 May 2020 05:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रवासी श्रमिकों का पैदल निकलना जारी है। आज भी गंगा रेजीडेंसी में काम करने वाले करीब बीस मजदूर मध्यप्रदेश जाने को पैदल निकल पड़े। तपती धूप में पैदल चल रहे इन मजदूरों को गोविंद सारस्वत, विकास शर्मा, आशीष सोलंकी,इंद्रचंद सिंधी व बबलू ने देखा तो रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मजदूरों का आरोप था कि उन्हें चालीस दिनों से भोजन नहीं मिला। वहीं ठेकेदार ने हिसाब कर वहां से निकाल दिया। इनसे समझाइश की गई मगर नहीं माने, जिद्द एक ही थी कि मध्यप्रदेश अपने घर जाना है। गोविंद व उसके मित्रों ने तुरंत भोजन की व्यवस्था की। इस पर ये लोग भोजन लेने को तैयार नहीं हुए। हालांकि बाद में जल व भोजन भी लिया गया। लेकिन शक होने पर ठेकेदार को मौके पर बुलाकर पूछताछ की गई। अन्य सूत्रों से भी पूछताछ की तो पता चला भोजन तो इन्हें एक नहीं बल्कि दो चार जगह से आता रहा है। इस पर समझाइश के दौरान कुछ मजदूरों ने स्वीकारा कि उन्हें भोजन की कमी नहीं रही। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इन्हें ठेकेदार द्वारा मंगवाए ट्रेक्टर में जल्द ट्रेन में भेजने के आश्वासन के साथ गंगा रेजीडेंसी भेजा गया है। बता दें कि सब इंस्पेक्टर भोलाराम, हैड कानि कानदान ने कड़ी युवकों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर जैसे तैसे इन मजदूरों को मनाया। दरअसल, यह श्रमिक डरे हुए हैं व अपने गांव को लौटना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इसी भय में यह भोजन आदि की समस्याएं बताकर कैसे भी निकलना चाहते हैं। अफवाहों और असुरक्षा के डर से ये श्रमिक बस कैसे भी यहां से निकलना चाहते हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
09 August 2021 09:18 PM