08 October 2021 10:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रिश्तेदार के खेत से खेजड़ी व बबूल के पेड़ चोरी का आरोपी बीछवाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मामला बीछवाल थाना क्षेत्र के गैरसर स्थित खेत का है। कोटड़ी, जोड़बीड़ निवासी प्रभु राम पुत्र चूनाराम मेघवाल ने चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था। परिवादी ने बताया कि उसके खेत में लगे 13 खेजड़ी व तीन बबूल के वृक्ष गायब है। किसी ने ये पेड़ कटवाकर बेच दिए हैं।
सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि गैरसर निवासी बिशनाराम पुत्र नानूराम मेघवाल ने ये चोरी की है। इस पर उसके घर पर दबिश दी गई, मगर आरोपी पहले ही फरार हो गया। एक माह तक आरोपी अपनी लोकेशन बदलता रहा। आखिरकार देर रात गैरसर की रोही में आते ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने जलालसर के किसी व्यक्ति को पेड़ बेचना बताया है। अनुमान है कि सभी पेड़ 25-30 हजार में बेचे होंगे। खरीददार ने ही पेड़ कटवाए बताते हैं।
आरोपी बिशनाराम परिवादी का रिश्तेदार ही है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है, उससे पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि सीआई मनोज शर्मा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल रेवंतराम मय पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
09 October 2021 01:39 PM