08 June 2025 01:41 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अभी गर्मी की छुट्टियां है तो क्यूं इन छुट्टियों को उपयोगी बनाया जाए। रानी बाजार क्षेत्र में समर कैंप 2025 आयोजित हो रहा है। मैट्रिक्स स्कूल ऑफ आर्ट द्वारा आयोजित इस समर कैंप में डांस, स्केट्स, कराते, कत्थक नृत्य, आर्ट एंट क्राफ्ट, वैदिक मैथ्स एंड मेमोरी, ब्यूटिशियन कोर्स व सिंगिंग एंड इंस्ट्रूमेंट प्लेयिंग सिखाई जाएगी। कैंप फैकल्टी में कत्थक गुरू अमित सारस्वत, अरुण कुमार, स्लाइट पुरोहित, किशन कुमार, ज्योति जोशी, हेमेंद्र गोस्वामी व राहुल खत्री आदि शामिल है। मैट्रिक्स के शशिराज गोयल ने बताया कि समर कैंप गंगोत्री कॉम्प्लेक्स, चोपड़ा कटला, रानी बाजार स्थित सेमूनो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगा। कैंप का समय 10 जून से सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। समर कैंप का उद्घाटन 10 जून सुबह 7 बजे सेमूनो इंटरनेशनल स्कूल में रखा गया है।इस10 दिवसीय कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए आप 8233110517 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
22 January 2023 11:47 PM