08 September 2021 08:51 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुरानी लाइन निवासी महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई लाभूराम ने बताया कि मृतका की पहचान दो नामों से हुई है। आईडी में महिला का नाम चंदन देवी है। वहीं उसके भाई के अनुसार मृतका का नाम ललिता है। मृतका यूको बैंक वाली गली में स्थित भीखमचंद बोथरा के अतिरिक्त मकान में एक कमरे में रहती थी। वहीं उसने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
35 वर्षीय चंदन देवी उर्फ ललिता दो माह पहले ही बाबूलाल नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। इससे पहले मधेपुरा निवासी कैलाश के साथ उसकी शादी हो रखी थी। कुछ माह पहले उससे अलग हो गई। मृतका का पीहर मधेपुरा के कुमारपुर में है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM