22 March 2020 09:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बिजली बिल भरने की अंतिम तिथि को लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के बिल भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च के बाद हैं, उनकी तिथि बढ़ा दी जाएगी। हालांकि कितने दिनों के बाद की तिथि दी जाएगी यह अगले आदेश में साफ होगा। लेकिन अनुमान है 31 मार्च के बाद की ही कोई तिथि दी जाएगी, क्योंकि 31 मार्च तक लॉक-डाउन है। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट अनिल सोनी ने कोरोना से बिगड़े हालातों के मद्देनजर तारीख बढ़ाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए थे।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
19 March 2020 01:15 PM