10 April 2026 06:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर अनाज मंडी में व्यापारी के मुनीम के साथ लाखों की लूट होने की ख़बर है। घटना शुक्रवार सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह के अनुसार मंडी की फर्म बृजमोहन बृजवल्लभ के मुनीम दुलाराम के साथ ये वारदात हुई।
परिवादी ने पुलिस को बताया है कि वह मंडी स्थित एसबीआई बैंक से फर्म के साढ़े चार लाख रुपए निकालकर लाया था। वह बैंक से दुकान की ओर जा रहा था, इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ने साढ़े चार लाख रुपए लूट लिए।
बताया जा रहा है कि यह फर्म कच्ची आढ़त की है। इसके मालिक नटवर करनाणी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। हालांकि वारदात को लेकर काफी संदेह की स्थिति भी बनी हुई है। मंडी में चर्चा यह भी है कि आखिर साढ़े चार लाख रुपए नकदी निकालने की जरूरत क्या पड़ी ? पुलिस अलग अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामला मिलीभगत का भी हो सकता है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM