17 November 2023 02:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर का 25 वर्षीय युवक पिछले 18 दिनों से अर्द्ध-लापता है। लेकिन अभी तक उसको घर लाने में पुलिस असमर्थ है। अर्द्ध-लापता इसलिए कि उसका पता तो पुलिस को मालूम चल चुका है, लेकिन चुनाव की वजह से उसे लाने नहीं जा पा रहे।
मामला मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र का है। रामपुरा बस्ती गली नंबर 1 निवासी रूपकुंवर रावत पुत्र देवीलाल रावत 30 अक्टूबर को कलर लाने घर से निकला था, जो वापिस नहीं लौटा। रूपकुंवर की माता मंजूलता ने मुक्ताप्रसाद थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच कांस्टेबल सवाई सिंह को दी। सवाई सिंह ने तहकीकात कर उसका पता लगाया है।
मंजूलता का कहना है कि उसके बेटे को डीमापुर(असम) की एक पैंतालीस वर्षीय औरत ने अपने जाल में फांस लिया है। मंजूलता के अनुसार पुलिस व उसकी, उस औरत से बात हुई है, रूपकुंवर से भी बात हुई मगर मामला नहीं सुलझा। डिमापुर की औरत दो बच्चों की मां बताई जा रही है। मंजूलता को आशंका है कि उस औरत ने रूपकुंवर को हिप्नोटाइज कर लिया है अथवा वह ब्लैकमेल कर रही है। मंजूलता के अनुसार डिमापुर की औरत ने कहा है कि वह उसके बेटे को कभी नहीं जाने देगी। रूपकुंवर की माता बीजेपी महिला मोर्चा की शहर उपाध्यक्ष है, वहीं पिता आर्मी में हैं। मंजूलता के एक ही संतान है, ऐसे में अगर उस औरत ने रूपल को नहीं लौटाया तो बुढ़ापे की लाठी ही छिन जाएगी।
मामला गंभीर है। मंजूलता का हाल बेहाल है। अब पुलिस ही कुछ कर सकती है। डिमापुर खतरनाक इलाका है। ऐसे में चुनाव खत्म होने का इंतज़ार भारी पड़ सकता है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
15 February 2021 10:39 PM