19 April 2020 09:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की संस्था गौतम सेवा ट्रस्ट और अखिल भारतवर्षीय शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट बीकानेर ईकाई द्वारा 1000 क्विंटल आटे का वितरण कार्यक्रम अब अंतिम चरण में है। रविन्द्र जाजड़ा ने बताया कि पूरे वितरण कार्यक्रम में किसी भी जरूरतमंद की फ़ोटो लिए बिना कार्य किया गया है इस क्रम में आज नोखा क्षेत्र के लुम्भासर, कुंभासर, नाथूसर, साठिका, ढिंगसरी, नोखा गाँव, रोड़ा, कक्कू एवं नोखा शहर में हर जरूरतमंद को घर घर जाकर आटा वितरित किया गया। इस वितरण में नोखा के युवा साथियों ने खूब सहयोग किया और इस कार्य की सराहना की। इसमें जगदीश कठातला, मुरली उपाध्याय, कैलाश कठातला, पुखराज सांखी, राजेश पंचारिया, हंसराज उपाध्याय, श्याम सुंदर,राजा जोशी, बजरंग जोशी,जितेश पंचारिया, केदार उपाध्याय, तेजश पाणेचा, नेमचंद उपाध्याय, पवन पंचारिया, जेना महाराज, रविन्द्र जाजड़ा, बिरजु उपाध्याय, हरिगोपाल उपाध्याय, रामेश्वर पाणेचा,ओम प्रकाश जोशी, शिवराज पंचारिया व शिव पाणेचा आदि ने घर घर जाकर आटा वितरण में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
07 October 2025 03:10 PM
