03 March 2020 07:04 PM

अवैध मैरिज गार्डन की समस्या से नहीं मिला छुटकारा
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आवासीय भूखंडों पर चल रहे व्यावसायिक गोदामों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु कलेक्टर कुमार पाल गौतम को ज्ञापन दिया गया है। मामला गंगाशहर के वसुंधरा नगर का है। पार्षद भंवरलाल साहू व रामचंद्र जाट ने आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र में बजाज कंपनी के बिजली उपकरण सहित मार्बल आदि के गोदाम बने हैं, जो गलत है। हालांकि मैरिज गार्डन व फैक्ट्री की तरह यह गोदाम हानिकारक साबित नहीं हो रहे, मगर शिकायत है गोदाम में आने वाले लोग गली में ही पेशाब कर देते हैं जिससे गली गंदी होती है व बदबू से आस-पास के लोगों को परेशान होना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि इसी कॉलोनी के लगते बसंत कुंज में अवैध मैरिज गार्डन सहित आवास को भवन के रूप में चलाया जा रहा है। इस गार्डन की वजह से पास के घरों के बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है तो वहीं निवासियों की नींद में भी भारी बाधा पहुंचती है। इस गार्डन के खिलाफ की गई शिकायत पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, बल्कि इस गार्डन को चलाने के उपाय भी प्रशासन द्वारा सुझा दिए गए।
[6:40 PM, 3/3/2020] Khabarmandi: Hi
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
29 April 2020 09:25 PM