03 March 2023 06:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी न्यूज़ के चतुर्थ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे वीरा सम्मान व संगीतमय कार्यक्रम की तैयारियां चरम पर है। कार्यक्रम 4 मार्च की शाम 7 बजे से नोखा रोड़, गंगाशहर नये बस स्टैंड के पीछे स्थित टीएम ऑडिटोरियम में होगा। ख़बरमंडी ने चौथा वर्ष स्त्री को समर्पित किया है। ऐसे में वीरा सम्मान के तहत संगीत भी स्त्री को समर्पित ही रहेगा।
ख़बरमंडी के संस्थापक व पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि वीरा सम्मान हेतु बीकानेर की 30 पात्र बेटियों की खोज की गई है। सभी को बीकानेर की हस्तियों के हाथों वीरा अवॉर्ड से सम्मानित करवाया जाएगा।
कार्यक्रम के समन्वयक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि 1. निर्मला गोदारा 2. अंजना राठौड़ 3. अंजू विश्नोई 4. सब इंस्पेक्टर सीरकौर 5. हैड कांस्टेबल मुनिया माली 6. संगीत शिक्षिका सुमन शर्मा 7. मिस मूमल गरिमा विजय 8. सुनीता मोहता 9. जयश्री सुराणा 10. डॉ पारुल यादव 11. तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी 12. सुनीता विश्नोई 13. मोनिका गौड़ 14. सुमन छाजेड़ 15. राखी शर्मा 16. वीणा जोशी 17. आरती गहलोत18. शशि बाला शर्मा 19. ऊषा जोशी 20. रेखा झंवर 21. पारुल विजय 22. राखी पुरोहित 23. प्रियंका कंवर 24. माया विश्नोई 25. वर्षा जोशी 26. मधु सोनावत 27. रूबी पाल 28. वर्षा सैनी 29. मोनिका जाट 30. राज भारती को वीरा अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। रोशन बाफना ने बताया कि वीरा अवॉर्ड में नाम चयन का आधार संघर्ष रहा है। ऐसी बेटियों का चयन किया गया है जिनके जीवन में संघर्ष की ख़ास कहानी छुपी है।
इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी टोडरमल लालाणी, भाजपा नेता अविनाश जोशी, सिंथेसिस, शीतल एयरकूलर व मिलाप चोपड़ा का विशिष्ट सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त चाय ठेका के हेमंत नौलखा का भी सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम में बीकानेर पुलिस, प्रशासन, समाज, उद्योग व कला जगत की हस्तियां शिरकत करेंगी। इस दौरान संगीत कोच पुखराज शर्मा के निर्देशन में स्त्री समर्पित ख़ास गीतों की प्रस्तुति भी होगी।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 04:06 PM
19 February 2026 12:29 PM