30 July 2023 11:00 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। पुरानी जेल की जमीन पर एक युवक का शव मिला है। शव को पीबीएम की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया है। युवक ने जीन्स, शर्ट व चप्पल पहन रखी है। युवक की अनुमानित उम्र 35-40 वर्ष लग रही है। रंग गोरा व क्लीन शेव वाले इस युवक की भरी मूंछें हैं। दुबली पतली काया है। कोतवाली व कोटगेट पुलिस के इलाके का बॉर्डर होने की वजह से अभी तक थाना क्षेत्र तय नहीं हो पाया है।
शव की हालत देखकर लगता है कि मौत देर रात बाद हुई है। शव के पास कीड़े भी लगे हैं। मुंह, हाथ व पैर में काफी घाव हो रखे हैं। खून भी काफी आया हुआ है। खून ताजा ही लग रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामला हत्या का ही हो सकता है। वहीं यह भी हो सकता है कि युवक सोया हो और चूहे खा गए हो।

ख़बर लिखने तक पुलिस जांच कर रही थी। सूचना मिलने शव को असहाय सेवा संस्थान ने पीबीएम पहुंचाया।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM