11 July 2021 09:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुरानी लाइन में रहने वाले गुसांईसर चोपड़ा परिवार ने गुसाईं दादा के मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया है। आज पुनर्निर्मित मंदिर का पूजा आरती के साथ उद्घाटन हुआ। सुशील-राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि पुश्तैनी गांव गुंसाईसर में गुसांईदादा का वर्षों पुराना मंदिर है। तेजमल चोपड़ा की तीसरी पीढ़ी के दीप चंद चोपड़ा के पुत्र प्रताप सिंह चोपड़ा ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया है।
सुशील-राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि गुसांईसर चोपड़ा परिवार का गंगाशहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस परिवार के भैरूं दान ईश्वरचंद चोपड़ा परिवार ट्रस्ट के माध्यम से चोपड़ा स्कूल, पोस्ट ऑफिस, शांतिनिकेतन उपाश्रय व गंगाशहर अस्पताल का निर्माण करवाया गया था। दो वर्ष पूर्व चोपड़ा परिवार द्वारा चोपड़ा स्कूल का भी जीर्णोद्धार करवाया गया था।




RELATED ARTICLES
20 December 2020 12:03 AM