04 April 2020 10:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के युवक व महिला ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। गंगाशहर चौधरी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय यशोदा देवी भारती व 20 वर्षीय रविन्द्र कस्वां ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के जोड़बीड़ वन क्षेत्र में जाकर, बबूल के पेड़ से फंदा लटकाकर फांसी लगाई है। दोनों एक ही पेड़ व एक ही रस्सी से लटके बताए जाते हैं। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा लग रहा है। महिला के बच्चे भी हैं। वहीं युवक अविवाहित बताया जा रहा है। दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
RELATED ARTICLES
28 July 2020 10:37 PM
