03 June 2020 09:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के मेडिसिन आपातकालीन वार्ड के आगे मिले अज्ञात की मृत्यु हो गई है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। पीबीएम चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति 2 जून को सुबह नौ बजे यहां बेहोश मिला, जिसके बाद उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया गया। अज्ञात ने रात्रि साढ़े दस बजे दम तोड़ दिया। मृतक का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। अगर आपको पता है कि यह फोटो वाला व्यक्ति कौन है तो पीबीएम चौकी अथवा सदर थाने में सूचना दें। आप इस नंबर 01512226135/01512226125पर फोन करके भी जानकारी दे सकते हैं।


RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM