06 August 2023 10:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खारा औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। घटना आज सुबह 6 बजे की है। जामसर थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि सुबह आर एन बी ग्लोब यूनिवर्सिटी के सामने स्थित गत्ता फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। गत्ता फैक्ट्री से भभकी आग ने पास स्थित दाल मिल को भी चपेट में ले लिया।
आग पर काबू पाने में तीन घंटे लगे। दस दमकल पानी के प्रयोग से आग पर काबू पाया जा सका। थानाधिकारी के अनुसार गत्ता फैक्ट्री पूरी तरह खाक हो गई। वहीं दाल मिल को कुछ नुकसान हुआ है। दाल मिल वासुनाथ की बताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
30 August 2022 11:09 AM