02 February 2023 01:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि रोड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय पूर्ण सिंह पैथड़़ की किसी ने हत्या की है। वह विष्णु कॉलोनी स्थित अपने निवास में मृत मिला। घर के कमरे की दीवार पर खून के निशान पाए गए हैं। पूर्ण सिंह के पैरों पर चोट के निशान हैं। सुबह सूचना मिलने पर सीओ भवानी सिंह व सीआई ईश्वर प्रसाद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मृतक का परिवार भी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कातिल के नजदीक पहुंच चुकी है।
RELATED ARTICLES
14 January 2021 07:40 PM
