27 October 2026 02:41 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में नशे ने अपनी जड़ें इतनी गहरे तक फैला ली है कि नशा मुक्त बीकानेर की परिकल्पना अब आसमान से तारे तोड़ने जैसी लगने लगी है। ख़ासतौर पर नोखा तहसील व बीकानेर नगरीय क्षेत्र नशे का गढ़ बन चुका है। इसी बीच एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में बीकानेर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ एक्शन में है।
बीती रात डीएसटी यानी जिला विशेष शाखा ने नोखा कस्बे में 1500 अवैध नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। आरोपी की पहचान जितेन्द्र जोशी के रूप में हुई। आरोपी के पास अल्प्राजोलम व टीअर्सकेन एसआर जैसी खतरनाक नशीली दवाइयां मिली। हालांकि आरोपी का मेडिकल स्टोर है मगर यह गोलियां आरोपी दुकान से बाहर रख रहा था। बता दें कि यह कार्रवाई डीएसटी के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह के इनपुट पर डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व वाली टीम ने नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ मिलकर की। आरोपी से पूछताछ चल रही है।
उल्लेखनीय है कि वाणिज्यिक मात्रा में बरामद दवाईयों के संबंध में एनडीपीएस एक्ट तथा जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर द्वारा धारा 163 बीएनएस के तहत कुछ दवाईयों की खुली एवं अनियंत्रित बिक्री पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
RELATED ARTICLES
07 October 2021 07:42 PM