13 May 2022 12:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।(रोशन बाफना की रिपोर्ट) समय बड़ा कीमती है। जो समय की कद्र नहीं करता, समय उसकी कद्र नहीं करता। अगर आप समय को नहीं समझेंगे तो आपका समय कभी नहीं आएगा। बीकानेर में आयोजित हो रही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भी ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला।
सार्दुल स्कूल में बने परीक्षा सेंटर पर एक अभ्यर्थी 20 मिनट देरी से पहुंचा तो उसे परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। वह अभ्यर्थी केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों के पैर पड़ने लगा। गिड़गिड़ाने लगा मगर एक ना चली। मौजूद पुलिस अधिकारी ने अंदर जाकर उच्चाधिकारियों से परमिशन लेने की कोशिश भी की, मगर साफ इंकार कर दिया गया।
दरअसल, परीक्षा केंद्र पर अंतिम साढ़े आठ बजे तक एंट्री करनी थी। मगर यह अभ्यर्थी 20 मिनट देरी से पहुंचा। कहा कि बस की वजह से देर हो गई। कारण जो भी रहा हो, इसे अनुशासन हीनता ही माना गया। अब इस अभ्यर्थी को अगली भर्ती का इंतजार करना पड़ेगा।



RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
20 January 2022 11:24 PM