15 March 2020 12:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जम्मू-कश्मीर में चार आतंकियों को ढ़ेर कर दिया गया है। भारतीय सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में ये आतंकी गोली का शिकार बने। सूत्रों के मुताबिक विभाग को खूफिया सूचना मिली थी, जिसमें अनंतनाग के वटरीगाम में आतंकियों के छुपे होने का दावा किया गया। इस पर सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से इस क्षेत्र को घेरते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में ये चार आतंकी ढ़ेर हुए। सर्च ऑपरेशन जारी बताया जा रहा है। मारे गए आतंकी लश्कर व हिजबुल के बताए जा रहे हैं। वहीं अनंतनाग व कुलग्राम में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
RELATED ARTICLES
24 February 2021 11:10 PM