28 July 2022 10:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आफत बनकर आई बारिश ने एक पूरे परिवार को ही लील लिया। घटना बीकानेर के दंतौर थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि 17 केएचएम के 25 बीएलडी की रोही में स्थित खेत में यह हादसा हुआ। महावीर कुम्हार खेत में बने अपने मकान में पत्नी व बेटे सहित निवास कर रहा था। रात को किसी समय मकान की गाटर गिरने से मकान ढ़ह गया। हादसे में 40 वर्षीय महावीर कुम्हार, उसकी पत्नी सावित्री व 10 वर्षीय पुत्र योगेश की मौत हो गई। सुबह आसपास के खेत में रह रहे लोगों को हादसे की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।
इस मकान में तीन ही जने रहते थे। महावीर का भाई रायसिंहनगर में रहता है। उसे सूचना कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मकान ईंट पत्थर से ही बना था, मगर छत्त कमजोर थी।
RELATED ARTICLES
25 April 2025 01:23 PM