30 May 2026 05:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रेतीले बवंडर के बाद बीकानेर व आसपास के इलाकों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन यह बवंडर अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने बीकानेर, चुरू, फलौदी, नागौर, डीडवाना, कुचामन, सीकर, झुंझुनू व जयपुर में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो आगामी कुछ घंटों में रेड अलर्ट जोन में तीव्र मेघगर्जन के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं धूलभरी आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ मध्यम वर्षा भी होने की चेतावनी है।
विभाग ने भरतपुर, धौलपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटपूतली, बहरोड़, खैरथल, तिजारा व अलवर में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इसके अतिरिक्त अंधड़, बारिश, वज्रवात, वज्रपात व ओलावृष्टि की संभावना भी है।
विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, डीग व करौली में बारिश होने की आशंका है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 5-7 दिनों से गर्मी ने हदें पार कर दी थी। बीती शाम बदले मौसम से थोड़ी राहत मिली। वहीं आज के मौसम से बहुत कुछ आराम मिलने की संभावना है।
RELATED ARTICLES
01 September 2020 08:28 PM