30 May 2021 10:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ब्लैक फंगस ने पीबीएम में भर्ती छठे मरीज़ की जान ले ली है। सरदारशहर निवासी तुलसी देवी को आज ही पीबीएम में भर्ती करवाया गया था। भर्ती होने के कुछ घंटों बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार को विजयनगर निवासी किरण देवी की मौत भी ब्लैक फंगस की वजह से हुई थी। इसके अतिरिक्त विजयनगर निवासी कालूराम, सूरतगढ़ निवासी चेतराम, पंजाब निवासी जगदीश व नोखा निवासी कमला देवी की मौत भी ब्लैक फंगस की वजह से हो चुकी है। सुखद यह है कि ब्लैक फंगस की चपेट में आए डेढ़ वर्षीय कैंसर पीड़ित बालक की हालत में अब सुधार है। पीबीएम में उसे ब्लैक फंगस से राहत मिल रही है।
बता दें कि पीबीएम में अब तक 31 मरीज़ ब्लैक फंगस से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें आठ मरीज़ बीकानेर से बाहर के मिले। उनमें भी सात पांच की मौत हो चुकी। वहीं बीकानेर के 23 मरीजों में से नोखा निवासी एक महिला की मौत हो चुकी।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
17 February 2022 12:01 PM