04 July 2021 09:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंदगी ने शहरवासियों की ही नहीं बल्कि गायों की भी दुर्दशा कर रखी है। हालात यह है कि मां कही जाने वाली गाय कचरे में मुंह डालने को मजबूर है। वार्ड नंबर 59 के मोहता चौक में भी आज ऐसा ही शर्मनाक दृश्य देखने को मिला। देर शाम जब ख़बरमंडी के प्रतिनिधि मोहता चौक के टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे, तो शर्मनाक हालात दिखे। यहां कचरा पात्र खचाखच भरा था। उसके चारों ओर पसरा कचरा बदबू मार रहा था। हमने हमारी व्यवस्था पर तमाचा मारते इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। आस पास के लोगों से जब बात की गई तो पता चला कि यह एक दिन की समस्या नहीं है। लंबे समय से ऐसा ही चला आ रहा है। शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जाता। पार्षद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती हैं। बता दें कि इस वार्ड की पार्षद सुनीता व्यास हैं। सुनीता व्यास भाजपा नेता जेठानंद व्यास के छोटे भाई की धर्मपत्नी हैं। जेठानंद व्यास हिंदुत्व के मुद्दों पर बढ़-चढ़कर आगे रहने वाले नेता माने जाते हैं। वे पश्चिम विधानसभा से टिकट के लिए भी प्रयासरत रहे हैं। ऐसे में सवाल उठते हैं कि उनके ही वार्ड में गंदगी का यह आलम कैसे उनकी नज़रों में नहीं आ रहा? तो इससे भी बड़ा सवाल है कि उनके ही वार्ड में गाय की यह दुर्दशा आखिर क्यों ? जबकि वार्ड पार्षद उनके घर का है तो निगम महापौर भी उनकी ही पार्टी की है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
04 February 2023 12:57 PM