26 March 2021 07:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक अब बीकानेर के सेलिब्रिटी बन चुके हैं। आलम यह है कि होली पर उनका स्वांग बनाकर कोरोना से बचाव का संदेश तक दिया जा रहा है। रंगकर्मी उदय व्यास ने आज मनीष पारीक का रूप धर ऐसा ही कुछ किया। उन्होंने मनीष पारीक का स्वांग रचकर राहगीरों को मास्क, सोशलडिस्टेंसिंग व टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक ने खूब सामाजिक सेवा की। लोग घरों में कैद थे, बाहर निकलना मना था, लेकिन एक पत्रकार के नाते मिली छूट को भुनाते हुए पारीक ने आमजन को राहत पहुंचानी। चाहे दवाई हो या फल-सब्जी या फिर कोई भी अतिआवश्यक वस्तु, मनीष पारीक ने एक फोन पर आमजन के घर तक पहुंचाई। परिणाम यह हुआ कि आमजन के बीच पारीक की सकारात्मक छवि स्थापित हो गई।
बता दें कि पारीक सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण पर भी काम करते रहे हैं। फेसबुक पेज़ के माध्यम से भी मुद्दे उठाते हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
22 November 2020 09:56 PM