16 April 2021 12:43 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरूवार को हुई तैंतीस मौतों के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सख्त फैसला लिया है। देर रात गहलोत ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से 59 घंटों के कर्फ्यू की घोषणा की है। यानी बुधवार को जारी नई गाइडलाइन वाला कर्फ्यू अब लागू होने के बाद तीसरे दिन सोमवार की सुबह ही खत्म होगा। उसके बाद निरंतर शाम 6 से सुबह 5 बजे का कर्फ्यू जारी रहेगा।
गहलोत के ट्वीट के अनुसार 16 अप्रेल यानी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
59 घंटों तक लगातार चलने वाले इस कर्फ्यू के दौरान रात्रिकालीन कर्फ्यू में दी गई छूट के अतिरिक्त बल सब्जी, दूध, एलपीजी गैस बैंकिंग सेवाओं में छूट रहेगी। गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में आज 33 कोरोना मरीजों की मौत हो गई तथा 6658 नये पॉजिटिव आए। ऐसे में सख्त फैसला लेना पड़ा। अब देखना यह है कि इस सख्ती के कितने सकारात्मक परिणाम आते हैं। अगर प्रदेशवासी ईमानदारी से इस कर्फ्यू की पालना करें तो उम्मीद है कोरोना संक्रमण की गति थम सकेगी।

RELATED ARTICLES
26 September 2026 11:34 AM
04 July 2021 10:58 PM