02 August 2024 08:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बादलों के बरसने का सिलसिला शुरू होते ही बीकानेर जिले के हालात खराब हो गये हैं। आगामी दिनों में बीकानेर जिले में भारी/अतिभारी बरसात की संभावना है। ऐसे में जलभराव की समस्या रहेगी। दूसरी तरफ बीकानेर की सड़कों की हालत भी बहुत ज्यादा खराब है। यहां सड़कें टूटी फूटी है। जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो रखे हैं। सीवरेज चैंबर के आसपास तो खतरे की घंटियां बज रही है। इसी वजह से जलभराव अधिक जानलेवा साबित हो सकता है।
बीकानेर कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने खतरे की आशंका के मद्देनजर शनिवार को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों सहित समस्त कोचिंग संस्थानों, मदरसों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा कर दी है। प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालय इस अवकाश में शामिल होंगे। यह आदेश कलेक्टर पावर से दिया गया है। कलेक्टर नम्रता के आदेश की पालना अनिवार्य रहेगी। अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
23 July 2022 07:59 PM