17 February 2023 02:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप अग्निवीर योजना के तहत सेना में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए अवसर है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में कंप्यूटराइज्ड ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट नवम्बर 2023 से फरवरी 2024 के बीच में करवाया जाएगा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
01 September 2020 10:49 PM