13 June 2020 03:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चीन के बीजिंग में फिर से कोरोना वायरस आ गया है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी के अनुसार नये कोरोना वायरस समूह आने के बाद यहां लॉक डाउन कर दिया गया है। दक्षिण बीजिंग के जिनफाड़ी मीट मार्केट के आसपास के करीब नौ स्कूलों सहित किंडरगार्डन भी बंद करवा दिए गए हैं। बताया जा रहा है यहां छ: नये केस आए हैं, जिनमें से तीन जिनफाड़ी मीट मार्केट के कर्मचारी, एक ग्राहक व चाइना मीट रिसर्च सेंटर के दो कर्मचारी शामिल हैं। इन मामलों से एक बार फिर मीट यानी मांस को कोरोना का जनक माना जाने लगा है। बता दें कि प्रथम बार भी कोरोना वायरस मीट मार्केट से ही निकला था। वहीं अब भी मीट मार्केट व मीट रिसर्च सेंटर से निकलने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी यह तय नहीं कि कौनसे जानवर से यह कोरोना वायरस निकलता है। बता दें कि अपुष्ट तथ्यों के अनुसार चमगादड़ को कोरोना का स्रोत माना जाता है। लेकिन एक बात तो साफ है कि मांस कभी भी बड़े संकट पैदा कर सकते हैं। बता दें कि दुनिया की बड़ी-बड़ी बीमारियां जानवरों से ही आईं हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
30 December 2022 09:18 AM