12 November 2021 07:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध बंदूक व कारतूस के साथ दो युवक पांचू पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।आरोपियों की पहचान खारा, पुलिस थाना पांचू निवासी 21 वर्षीय राकेश पुत्र रामस्वरूप व कुदसू, पांचू निवासी 27 वर्षीय रामरतन पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि रामरतन के कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक सिंगल बैरल जब्त की गई है। आरोपी पांचू में ही खेत काश्त करता है। वहीं राकेश से 12 बोर के दो अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। राकेश नोखा स्थित एक दुकान में नौकरी करता है। विश्नोई के अनुसार दोनों मामले अलग अलग हैं। अलग अलग टीमों ने ये कार्रवाई की है। दोनों से ही पूछताछ जारी है। आरोपी बंदूक व कारतूस कहां से लाए व क्यों लाए, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि आईजी प्रफुल्ल कुमार व एसपी योगेश यादव के निर्देशन, एएसपी सुनील कुमार के सुपरविजन तथा सीआई विकास विश्नोई के नेतृत्व में ये कार्रवाई हुई है। राकेश को एचसी सुरेश कुमार, कांस्टेबल अन्नाराम, कांस्टेबल रामनिवास व डीआर सुनील कुमार ने दबोचा। वहीं रामरतन को दबोचने वाली टीम में एचसी सुरेश कुमार, कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल लीलाराम व डीआर सुनील कुमार शामिल थे।


RELATED ARTICLES
22 October 2020 01:35 PM