13 August 2020 11:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विकास को तरस रहे श्रीडूंगरगढ़ को बीकानेर से अलग कर नया जिला बनाने की मांग फिर से उठने लगी है। श्रीडूंगरगढ़ जन जागृति मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की है। मंच के अध्यक्ष तोलाराम मारु ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ को 2001 में चुरू जिले से अलग कर बीकानेर जिले में शामिल किया गया था, लेकिन 20 वर्ष में कोई विकास देखने को नहीं मिला। इन 20 वर्षों में सरकारें बदली, विधायक बदले, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि बदले मगर श्रीडूंगरगढ़ नहीं बदला। बता दें कि विकास के मुद्दे पर श्रीडूंगरगढ़ से पहले भी मांगे उठती रही है। लेकिन अब इसका समाधान नये जिले के रूप में देखा जा रहा है। मारु ने यह पत्र विधायक गिरधारी महिया को सौंपा है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
11 April 2024 09:07 PM