11 December 2020 09:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा रोकथाम पखवाडे का समापन गुरूवार शाम पवनपुरी स्थित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में हुआ। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड बीकानेर मंडल और विशाखा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन अग्रवाल थे। अग्रवाल ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों सहित पोक्सो एक्ट, बाल विवाह रोकथाम कानून व प्रतिकार पीड़ित स्कीम के बारे में जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा कि बालिकाओं को अनिवार्य रूप से शिक्षित होना चाहिए।
महिला अधिकारिता विभाग के सरंक्षण अधिकारी सतीश परिहार ने बालिकों व महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा से सरंक्षण हेतु महिला सरंक्षण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र प्रभारी मंजू नांगल ने बताया कि इस पखवाड़े का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं के मानवाधिकारों का हनन होने से बचाना है। वहीं एम एस एडवोकेट सरिता गोदारा ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो अपने अधिकारों को समझकर उनका लाभ ले पाएंगी। रेंजर इशिता गुप्ता ने निडरता के साथ आगे बढ़ने के अनुभवों को साझा किया।
सीओ गाइड ज्योतिरानी महात्मा ने बताया पूरे पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर रामप्रताप अनुपम लखानी के नेतृत्व में सीनियर मैनेजर रामप्रताप गोदारा सहित दीनदयाल, डोनर सोनी व समस्त स्टाफ ने महिला हिंसा रोकथाम के शपथ पर हस्ताक्षर किए।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
27 September 2026 02:38 PM