15 December 2021 08:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पहली बार आयोजित हो रहे बॉस्केटबॉल स्टेट लेवल टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर है। जिला बॉस्केटबॉल संघ की आयोजन समिति ने आज एक प्रेस वार्ता में त्रिदिवसीय प्रतियोगिता की समस्त जानकारी दी। इस दौरान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा सिंह शेखावत ने बताया कि 17, 18 व 19 दिसंबर को 71 वीं जूनियर राज्य स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता बीकानेर में आयोजित होने जा रही है। सार्दुल क्लब मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं की पूरे राज्य से कुल 44 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें बालकों की 27 व बालिकाओं की 17 टीमें शामिल हैं।
सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जूनियर श्रेणी स्टेट लेवल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता पहली बार बीकानेर में आयोजित हो रही है। इससे पहले 1992 में सीनियर वर्ग की स्टेट लेवल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी व आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी ने कहा कि 17 की शाम पांच बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह होगा। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर नमित मेहता होंगे। वहीं अध्यक्ष डीआईजी बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह शेखावत व विशिष्ट अतिथि डीआरएम एनके शर्मा होंगे।
कोषाध्यक्ष आनंद सिंह राजवी ने बताया कि फाइनल मैच में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के आने की संभावनाएं हैं। इसके अतिरिक्त विधायक सिद्धि कुमारी व विधायक बिहारीलाल विश्नोई अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

बता दें कि बीकानेर में पहली बार हो रहे जूनियर बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में प्रदेश के लगभग सभी जिलों की टीमें आएंगी। तीन दिन में फाइनल सहित कुल 46 मैच खेले जाएंगे। आयोजकों ने बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के आवास व भोजन आदि की माकूल व्यवस्थाएं की है। यह टूर्नामेंट इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से ही नेशनल के लिए टीमें बनेंगी। जनवरी में होने जा रहे नेशनल बॉस्केटबॉल मुकाबले में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पहली बार बीकानेर की धरती तय करेगी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
20 March 2020 04:12 PM