29 August 2021 10:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 45 व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। सर्वोदय बस्ती निवासी हसरफ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसका पिता जाकिर हुसैन 28 अगस्त से लापता है। 28 अगस्त की सुबह रोज की तरह मजदूरी करने घर से निकला था, जो वापिस नहीं लौटा। उसके ब्लू रंग की टी-शर्ट व पायजामा पहना हुआ है। जाकिर गृह निर्माण में मजदूरी का कार्य करता था। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं बताया जा रहा। नयाशहर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। मामले की जांच ओमप्रकाश कर रहे हैं।
आपको कहीं भी जाकिर हुसैन की जानकारी मिले तो नयाशहर पुलिस को सूचित करें।

RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
30 May 2020 03:47 PM