19 April 2022 08:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आपके पास रोजगार नहीं है तो आप राशन डिपो खोलकर आय अर्जित कर सकते हैं। बीकानेर रसद विभाग ने ग्रामीण हल्के में 44 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा मांगे गए हैं। इसके तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 44 रिक्त अथवा नवसृजित उचित मूल्य दुकानों का आवंटन किया जाएगा। आवेदन पत्र 5 मई तक सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक कार्यालय जिला रसद अधिकारी से 100 रूपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी, बीकानेर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 6 मई है। इस दिन शाम पांच बजे यक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन-पत्र जमा कराए जा सकेंगे।
जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि 44 रिक्त अथवा नवसृजित उचित मूल्य दुकानों में लूणकरणसर और श्रीडूंगरगढ़ की 10-10, नोखा की 5, पूगल और खाजूवाला की 4-4, छत्तरगढ़ की 1, कोलायत की 7 एवं बज्जू की 3 उचित मूल्य दुकानों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। विस्तृत जानकारी जिला रसद अधिकारी कार्यालय से कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकती है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
12 January 2022 10:00 AM