07 July 2020 12:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ब्रेकिंग देने की जल्दबाजी में सोशल मीडिया पर चलने वाली फेक खबरें हर दिन किसी न किसी के लिए परेशानी पैदा कर रही है। ऐसी ही फर्जी ख़बर से बीकानेर के प्रतिष्ठित रूप चंद मोहनलाल मिठाई वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, 4 जुलाई की शाम को इस दुकान के एक सेल्समैन का भाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद फर्जी ख़बरों में बताया गया कि इस दुकान का हलवाई जो कि स्वामी है वह कोरोना पॉजिटिव आ गया है तथा अन्य में भी कोरोना के लक्षण हैं। जिसके बाद इस दुकान के ग्राहकों में खलबली मच गई। जबकि पॉजिटिव आने वाला इस दुकान के सेल्समैन का भाई था। यह हाल ही में बीकानेर लौटा था। रूपचंद मोहनलाल के श्रीराम अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगली सुबह ही दुकान बंद कर दी। वहीं सभी क्वॉरन्टाइन हो गये। चिकित्सा विभाग ने सेल्समैन व उसके परिवार सहित अन्य के सैंपल लिए थे। 6 जुलाई को सेल्समैन, उसके माता-पिता व अन्य के सैंपल नेगेटिव पाए गए, यानी इन्हें कोरोना नहीं है। अग्रवाल ने बताया कि सेल्समैन को नेगेटिव आने के बाद भी चौदह दिनों के लिए क्वॉरन्टाइन किया है, ताकि ग्राहकों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ न हो। वहीं दुकान से जुड़े किसी भी व्यक्ति में सर्दी ज़ुकाम बुखार जैसे लक्षण नहीं हैं। ऐसे में रूपचंद मोहनलाल से मिठाई खरीदने में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
02 November 2020 09:03 PM